देश की खबरें | सुभद्रा योजना के तहत 35 लाख से अधिक महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की प्रमुख सुभद्रा योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 35 लाख से अधिक महिलाओं को बुधवार को पांच-पांच हजार रुपये वितरित किए।

बारीपदा (ओडिशा), नौ अक्टूबर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की प्रमुख सुभद्रा योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 35 लाख से अधिक महिलाओं को बुधवार को पांच-पांच हजार रुपये वितरित किए।

लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,750 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर को महिला-केंद्रित इस योजना की शुरुआत की थी और उस दिन लगभग 25.11 लाख लाभार्थियों के खातों में 5,000 रुपये की पहली किस्त भेजी गई थी।

माझी ने यहां छौपड़िया में आयोजित एक समारोह के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने जनता से किए अपने वादे पूरे किए हैं।

ओडिशा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में महिलाओं के लिए किए गए प्रमुख वादों में से एक सुभद्रा योजना भी है।

मुख्यमंत्री माझी ने कहा, ‘‘आज सुभद्रा योजना के तहत दूसरे चरण के वितरण में 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त दी गई।’’

उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 60 लाख महिलाओं को सुभद्रा योजना का लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि 1.20 करोड़ महिलाओं ने इस योजना के लिए पंजीकरण कराया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुभद्रा योजना ओडिशा में लागू की गई अब तक की सबसे बड़ी योजना है, जिसमें एक करोड़ से अधिक महिलाएं शामिल हैं।

सुभद्रा योजना के पहले चरण के लिए दी गई राशि के दौरान विभिन्न कारणों से वंचित रह गई महिलाओं को दूसरे चरण में राशि मिल गई। जिन लोगों ने सात अक्टूबर तक सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर दिए थे, उन्हें बुधवार को उनके बैंक खातों में धनराशि प्राप्त हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू