जरुरी जानकारी | सिग्नेचर ग्लोबल विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में विकसित करेगी आवासीय परियोजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने अपनी विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में 20 एकड़ भूमि पर आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए जमींदारों के साथ साझेदारी की है। इससे 4,500 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 12 फरवरी रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने अपनी विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में 20 एकड़ भूमि पर आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए जमींदारों के साथ साझेदारी की है। इससे 4,500 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होने की उम्मीद है।

सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम के सेक्टर-71 में 20.32 एकड़ भूमि के लिए संयुक्त विकास समझौता (जेडीए) किया है।

सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि इस आगामी परियोजना में करीब 4,500 करोड़ रुपये की संभावित बिक्री होगी।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद आवासीय मांग में वृद्धि के साथ, रियल एस्टेट डेवलपर्स अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए जमीन का अधिग्रहण करने के साथ-साथ जमींदारों के साथ भी साझेदारी कर रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में सिग्नेचर ग्लोबल ने कुल 21.38 एकड़ भूखंड पर आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए जमींदारों के साथ तीन अलग-अलग जेडीए पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की थी।

सिग्नेचर ग्लोबल का 2023 अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 2.17 करोड़ रुपये रहा था, जबकि 2022 की समान अवधि में उसे 44.89 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड