देश की खबरें | मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की: आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन ने उत्तर प्रदेश को 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त किया है।

लखनऊ, 27 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन ने उत्तर प्रदेश को 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त किया है।

दिल्ली में नीति आयोग के शासी परिषद की आठवीं बैठक में आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि पिछले नौ वर्षों में, दुनिया ने एक नया भारत देखा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘विकास की जो नयी अमिट पटकथा लिखी जा रही है, उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व को जाता है।’’

बाद में, मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी से प्राप्त अमूल्य मार्गदर्शन ने नए उत्तर प्रदेश को 'विकसित भारत 2047' के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन हेतु संबल प्रदान किया है।’’

उन्होंने कहा कि देश के 'विकास इंजन' के रूप में योगदान देते हुए, उत्तर प्रदेश एक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अपनी अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन अमरीकी डालर के स्तर पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के 'सुधार, निष्पादन और परिवर्तन’ के मंत्र को अपनाते हुए, उत्तर प्रदेश देश में औद्योगिक निवेश के लिए ‘ड्रीम डेस्टिनेशन’ (आदर्श स्थल) के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है।

उनहोंने कहा कि तेरह मौजूदा और प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के साथ, उत्तर प्रदेश एक 'एक्सप्रेसवे राज्य' के रूप में विकसित हो रहा है। आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर एक राज्य राजधानी क्षेत्र का गठन किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\