देश की खबरें | नोएडा में अनियंत्रित कार आइसक्रीम के ठेले से टकराई, हादसे में घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बीटा-दो क्षेत्र में बीती रात एक अनियंत्रित कार आइसक्रीम के ठेले से टकरा गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

नोएडा, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बीटा-दो क्षेत्र में बीती रात एक अनियंत्रित कार आइसक्रीम के ठेले से टकरा गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीटा-दो थाना क्षेत्र में बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े आइसक्रीम के ठेले से टकरा गई। इस हादसे में बिहार के रोहतास का रहने वाला अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन और लोगों की मौत हो गई।

थाना फेस-वन प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में राहुल कुमार (28) की मौत हो गई। वह न्यू अशोक नगर का निवासी था।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजीत (26) के रुप में की गई। मामले में जांच जारी है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दीपक कुमार राघव (26), निवासी बुलंदशहर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\