देश की खबरें | राजस्थान में चाचा-भतीजी के शव मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के नागौर जिले के एक सुनसान इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला जबकि उसकी नाबालिग भतीजी का शव अर्धनग्न पड़ा मिला।
जयपुर, 17 मार्च राजस्थान के नागौर जिले के एक सुनसान इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला जबकि उसकी नाबालिग भतीजी का शव अर्धनग्न पड़ा मिला।
नागौर के वृत्ताधिकारी (सीओ) विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों मंगलवार से ही लापता थे और पहली नजर में ऐसा लगता है कि लड़की की हत्या करने के बाद 30 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने बताया कि लड़की के दादा ने बुधवार को खींवसर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।
उन्होंने बताया कि आज एक राहगिर ने पुलिस को शवों की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘युवक मंगलवार को नाबालिग के विद्यालय पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया। दोनों के घर नहीं पहुंचने पर घर वालों ने बुधवार को अपहरण का मामला दर्ज कराया।’’
उन्होंने बताया कि आज युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला और पास में ही लड़की का शव अर्ध-नग्न अवस्था पड़ा मिला।
अधिकारी ने कहा कि लड़की के साथ बलात्कार की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)