विदेश की खबरें | संरा परमाणु एजेंसी उस संयंत्र तक अधिक पहुंच चाहती है जो रूस और यूक्रेन के दावे के अनुसार खतरे में है
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस ने बदले में यूक्रेन पर संयंत्र में तोड़फोड़ करने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संयंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
रूस ने बदले में यूक्रेन पर संयंत्र में तोड़फोड़ करने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संयंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
मार्च 2022 में यूक्रेन में युद्ध के पहले हफ्तों में रूस द्वारा संयंत्र पर कब्जा जमा लिया गया था, जिससे परमाणु दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। रूस ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अधिकारियों को केवल सीमित पहुंच प्रदान करने में सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है।
जापान की चार-दिवसीय यात्रा समाप्त करते हुए, आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने बताया कि आईएईए ने हाल ही में शीतलन वाले स्थान और ईंधन भंडारण क्षेत्रों सहित अधिक संयंत्र के कुछ और हिस्से तक पहुंच प्राप्त कर ली है।
ग्रॉसी ने कहा कि यूक्रेन ने उन क्षेत्रों में रूस द्वारा खनन करने का दावा किया था, लेकिन आईएईए ने पाया कि ऐसा नहीं हुआ था।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया था कि रूसी सैनिकों ने कई बिजली इकाइयों के ऊपर "विस्फोटक जैसी वस्तुएं" रखीं।
रूस में, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस सप्ताह परमाणु संयंत्र की स्थिति को "काफी तनावपूर्ण" करार दिया था और यूक्रेन पर तोड़फोड़ की योजना बनाने का आरोप लगाया था। हालांकि किसी भी पक्ष ने आसन्न खतरे के अपने दावों के लिए कोई सबूत उपलब्ध नहीं कराया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)