Russia-Ukraine Tension: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने पुतिन से ‘‘शांति से मसले हल करने’’ की अपील की
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बुधवार देर रात बुलाई गई आपात बैठक में गुतारेस ने कहा कि पूरा दिन इन अफवाहों और आशंकाओं से भरा हुआ रहा कि यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण आसन्न है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बुधवार देर रात बुलाई गई आपात बैठक में गुतारेस ने कहा कि पूरा दिन इन अफवाहों और आशंकाओं से भरा हुआ रहा कि यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण आसन्न है.
गुतारेस ने कहा कि इससे पहले उन्होंने उन अफवाहों पर कभी विश्वास नहीं किया कि यूक्रेन पर रूस आक्रमण करेगा और हमेशा ‘‘ आश्वस्त रहे कि कुछ भी भयावह नहीं होगा.’’ यह भी पढ़ें : Russia-Ukraine Tension: राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के ‘‘अकारण हमले’’ के इरादे की निंदा की
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं गलत था और मैं एक बार फिर गलती नहीं करना चाहता. इसलिए यदि वास्तव में किसी अभियान की तैयारी की जा रही है, तो मैं तहे दिल से बस यही कहना चाहूंगा कि अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें. शांति से मसले हले करें. बहुत लोगों की जान पहले ही जा चुकी है.’’
Tags
संबंधित खबरें
Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान में जारी हिंसा पर जताई चिंता, स्थायी युद्ध विराम के लिए बातचीत की अपील
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद से की अपील- 'युद्ध के बजाय शांति पर खर्च करें संसाधन'
भारत ने पाकिस्तान को फिर दिखाया आईना, आतंक पोषित पाक पर मानवाधिकार के उल्लंघन का लगाया आरोप
\