विदेश की खबरें | यूक्रेनी जवाबी हमले में अभी वक्त लगेगा, फिलहाल ऐसा करने पर भारी जनहानि होगी : जेलेंस्की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेलेंस्की ने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में दावा किया कि मौजूदा समय में जवाबी हमला करने से भारी जनहानि हो सकती है।
जेलेंस्की ने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में दावा किया कि मौजूदा समय में जवाबी हमला करने से भारी जनहानि हो सकती है।
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब 14 महीने से युद्ध जारी है।
बृहस्पतिवार को प्रसारित साक्षात्कार में जेलेंस्की ने कहा, ‘‘जो कुछ भी हमारे पास है उसे लेकर हम आगे बढ़ सकते हैं और हम कामयाब होंगे। हालांकि, हम भारी संख्या में लोगों को खोना पड़ सकता है और मुझे लगता है कि यह अस्वीकार्य है।’’
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘... इसलिए हमे इंतजार करने की जरूरत है। हमें अभी और वक्त चाहिए।’’
पिछले कुछ सप्ताह से रूस के खिलाफ यूक्रेन के आक्रामक जवाबी हमले की संभावना जताई जा रही है। यूक्रेन टैंक और वायु रक्षा प्रणाली समेत उन्नत पश्चिमी हथियार प्राप्त कर रहा है। साथ ही पश्चिमी देशों की तरफ से यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
संभावना जताई जा रही है कि मौसम के हालात सामान्य होने पर यूक्रेन की तरफ से जवाबी हमला किया जा सकता है लेकिन इसके सही समय को लेकर कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)