विदेश की खबरें | रूस के बैलिस्टिक मिसाइल दागने के बाद यूक्रेन की संसद ने सत्र को किया रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के तीन सांसदों ने पुष्टि की है कि शहर के केंद्र में सरकारी भवनों पर रूसी मिसाइल हमलों के खतरे के कारण पहले से निर्धारित संसदीय सत्र रद्द कर दिया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के तीन सांसदों ने पुष्टि की है कि शहर के केंद्र में सरकारी भवनों पर रूसी मिसाइल हमलों के खतरे के कारण पहले से निर्धारित संसदीय सत्र रद्द कर दिया गया है।

सांसद मायकीता पोतुरायेव ने कहा कि न केवल संसद बंद है, बल्कि ‘‘उसके आसपास सभी वाणिज्यिक कार्यालयों और गैर सरकारी संगठनों के काम को सीमित करने की भी सिफारिश की गई है, और स्थानीय निवासियों को बढ़ते खतरे के बारे में चेतावनी दी गई है।’’

नाटो और यूक्रेन अगले मंगलवार को आपातकालीन वार्ता करेंगे। यह बैठक राजदूतों के स्तर पर होगी। मिसाइल की तैनाती से क्षेत्र में संभावित खतरे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

क्षेत्रीय प्रशासन ने शुक्रवार सुबह बताया कि रूसी सैनिकों ने रात में सुमी में शाहेद ड्रोन से हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। इस हमले में शहर के एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया।

यूक्रेन के ‘सुस्पिलने’ मीडिया ने सुमी के क्षेत्रीय प्रमुख वोलोदिमीर आर्टिउक के हवाले से बताया कि रूसी सेना ने इस क्षेत्र में पहली बार छर्रे से भरे शाहेद का इस्तेमाल किया। ‘सुस्पिलने’ के अनुसार, आर्टिउक ने कहा, ‘‘इन हथियारों का इस्तेमाल लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है, वस्तुओं को नष्ट करने के लिए नहीं।’’

चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की कीव के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार सुबह अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर कीव के रेलवे स्टेशन से एक तस्वीर पोस्ट की। लिपावस्की ने पोस्ट किया, ‘‘मुझे इस बात में दिलचस्पी है कि यूक्रेन के लोग बम विस्फोटों से कैसे निपट रहे हैं, चेक की परियोजनाएं जमीन पर कैसे काम कर रही हैं और आने वाले महीनों में अंतरराष्ट्रीय सहायता को कैसे बेहतर तरीके से लक्षित किया जाए। मैं यहां इन सब पर चर्चा करूंगा।’’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को एक संबोधन में कहा था कि यूक्रेन द्वारा रूस के भीतरी क्षेत्र में हमला करने में सक्षम लंबी दूरी की अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों के इस्तेमाल के जवाब में रूस ने मध्यम दूरी की एक नयी बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इसने मध्य यूक्रेन के नीपर में एक मिसाइल फैक्टरी पर हमला किया।

पुतिन ने आगाह किया है कि यूक्रेन में अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली नयी मिसाइल को रोकने में असमर्थ होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू