विदेश की खबरें | मुझे यूक्रेन ने धनराशि दी थी: रूसी जनरल की हत्या मामले के संदिग्ध का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जांच समिति ने कहा कि इग्नाट कुजिन ने स्वीकार किया है कि उसे रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टॉफ में मुख्य परिचालन विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कलिक की हत्या के लिए पैसे दिए गए थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जांच समिति ने कहा कि इग्नाट कुजिन ने स्वीकार किया है कि उसे रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टॉफ में मुख्य परिचालन विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कलिक की हत्या के लिए पैसे दिए गए थे।

शुक्रवार को मास्को के निकट बालाशिखा में मोस्कलिक की कार में विस्फोटक रख दिया गया था और इसमें विस्फोट होने से उनकी मौत हो गई थी।

यूक्रेनी अधिकारियों ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह चार महीनों में दूसरा हमला है जिसमें एक शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारी को निशाना बनाया गया है। रूस ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है।

लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की 17 दिसंबर, 2024 को मौत हो गई थी, जब उनके अपार्टमेंट की इमारत के बाहर पार्क किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाकर रखे गये बम में विस्फोट हो गया था।

यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी ने कहा था कि हमले में उसका हाथ था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड