विदेश की खबरें | क्रूरता को लेकर यूक्रेन ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव, तीन अप्रैल (एपी) यूक्रेन के एक शीर्ष राजनयिक ने राजधानी कीव के उपनगरीय इलाके में नागरिकों के नरसंहार के मिल बढ़ते सबूतों को लेकर रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
कीव, तीन अप्रैल (एपी) यूक्रेन के एक शीर्ष राजनयिक ने राजधानी कीव के उपनगरीय इलाके में नागरिकों के नरसंहार के मिल बढ़ते सबूतों को लेकर रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
यूक्रेनी अधिकारियों ने इससे पहले रविवार को कहा था कि कीव के उपनगरीय इलाके बुचा, इरपिन, होस्तोमेल से रूसी फौज के लौटने के बाद मारे गये दर्जनों नागरिकों के शव सड़कों पर मिले।
यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रविवार को ट्वीट किया कि ‘जानबूझकर’ लोगों की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि रूस का मकसद अधिक से अधिक यूक्रेनी नागरिकों को मारना है, जितने लोगों को वह मार सकता है।
विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशेां से रूस पर तेल, गैस और कोयले से जुड़े प्रतिबंध लगाने समेत, रूसी पोतों और समान को किसी भी बंदरगाह पर जगह नहीं देने का अनुरोध किया।
उन्होंने स्विफ्ट अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली से रूसी बैंकों को हटाने की भी अपील की। जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर ने बर्लिन में कहा कि रूस की ओर से किया गया युद्ध अपराध दुनिया को साफ-साफ दिख रहा है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)