विदेश की खबरें | यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी मिसाइलों को नष्ट करने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस द्वारा नियुक्त क्रीमिया के गवर्नर ने प्रायद्वीप के उत्तरी शहर जांकोई में एक घटना होने की पुष्टि की है। हालांकि, गवर्नर ने क्रूज मिसाइलों को निशाना बनाकर हमला किए जाने का उल्लेख नहीं किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस द्वारा नियुक्त क्रीमिया के गवर्नर ने प्रायद्वीप के उत्तरी शहर जांकोई में एक घटना होने की पुष्टि की है। हालांकि, गवर्नर ने क्रूज मिसाइलों को निशाना बनाकर हमला किए जाने का उल्लेख नहीं किया है।

इस संबंध में किसी भी खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

यूक्रेन की सेना की खुफिया एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक अस्पष्ट बयान में कहा है कि एक विस्फोट से कई क्रूज मिसाइलें नष्ट हो गईं। बयान में यूक्रेन को स्पष्ट रूप से इस हमले के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

सेना की खुफिया एजेंसी ने कहा कि मिसाइलों को ट्रेन के जरिए ले जाया जा रहा था और इन्हें पनडुब्बी के जरिए प्रक्षेपित किया जाना था।

रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर 2014 में कथित तौर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इस घटना की दुनिया के कई देशों ने निंदा की थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्रीमिया सहित रूस द्वारा कब्जा किए गए यूक्रेन के पूरे क्षेत्र पर फिर से अधिकार करने का संकल्प लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड