विदेश की खबरें | यूक्रेन के हमले में रूस के आंशिक कब्जे वाले डोनेत्स्क क्षेत्र में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमलों में कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमलों में कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

रूस ने कहा कि उसने पूर्व दिशा में अग्रिम पंक्ति में दो गांवों पर नियंत्रण कर लिया है, एक खारकीव क्षेत्र में और दूसरा लुहांस्क क्षेत्र में।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने बताया कि डोनेत्स्क क्षेत्र के रूस के कब्जे वाले इलाकों में यूक्रेन की गोलाबारी में होर्लिव्का गांव में दो लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों ने रविवार सुबह बताया कि दक्षिणी यूक्रेन के आंशिक रूप से कब्जे वाले खेरसॉन क्षेत्र में रूसी ड्रोन हमलों में तीन लोग घायल हो गए। देश के उत्तर-पूर्व में, खारकीव क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि रूसी गोले की चपेट में आने से एक गांव में दो लोग घायल हो गए।

वायुसेना कमांडर मायकोला ओलेशुक के अनुसार, रविवार रात में यूक्रेन की वायु रक्षा ने रूस द्वारा प्रक्षेपित 39 ड्रोन में से 35 को रोक दिया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, रूस ने तीन बैलिस्टिक मिसाइल और दो गाइडेड एयर मिसाइल प्रक्षेपित कीं, जो अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाईं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसके सैनिकों ने दो गांवों पर नियंत्रण कर लिया है: खारकीव क्षेत्र में पिश्चाने निजने और लुहांस्क क्षेत्र में एंद्रिवका। यूक्रेन ने इसपर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात के समय देश के बेलगोरोद क्षेत्र और काला सागर के ऊपर आठ ड्रोन मार गिराये। रूस द्वारा नियुक्त खेरसॉन के गवर्नर व्लादिमीर साल्दो ने कहा कि रूसी वायु रक्षा ने रूसी कब्जे वाले क्रीमिया की ओर जा रही दो लंबी दूरी की बैलिस्टिक एटीएसीएमएस मिसाइल को खेरसॉन क्षेत्र में मार गिराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\