विदेश की खबरें | यूक्रेन के हमले को नाकाम कर 234 लड़ाकों को मार गिराया: रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय ने एक बयान में हमले के लिए ‘‘कीव शासन’’ और ‘‘यूक्रेन के आतंकवादी संगठनों’ को जिम्मेदार ठहराया। उसने जोर देकर कहा कि रूसी सेना और सीमा बल हमलावरों को रोकने और सीमा पार से होने वाले हमलों को नाकाम करने में सक्षम हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मंत्रालय ने एक बयान में हमले के लिए ‘‘कीव शासन’’ और ‘‘यूक्रेन के आतंकवादी संगठनों’ को जिम्मेदार ठहराया। उसने जोर देकर कहा कि रूसी सेना और सीमा बल हमलावरों को रोकने और सीमा पार से होने वाले हमलों को नाकाम करने में सक्षम हैं।

बयान में यह भी कहा गया है कि हमलावरों के सात टैंक और पांच बख्तरबंद वाहनों को तबाह कर दिया गया।

मंगलवार सुबह सीमा पर हुई लड़ाई के बारे में कोई खास सूचना नहीं है। युद्ध शुरू होने के बाद से क्षेत्र में सीमा पार से छिटपुट हमले होते रहे हैं लेकिन दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जाने के कारण स्थिति हमेशा भ्रामक रही है।

अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को यूक्रेन के ड्रोन ने रूस के अंदर दो तेल प्रतिष्ठानों पर हमला किया,वहीं यूक्रेन के रूसी विरोधियों ने दावा किया है कि सशस्त्र बलों ने रूस के सीमावर्ती क्षेत्र में घुसपैठ की है।

कीव के अधिकारियों का कहना है कि ये सैनिक यूक्रेन के लिए लड़ने वाले रूसी स्वयंसेवक हैं और उन्होंने सीमा पार करने का दावा किया है।

‘फ्रीडम ऑफ रशिया लीजन’, ‘रशियन वालंटियर कॉर्प्स’ और ‘साइबेरियन बटालियन’ ने सोशल मीडिया पर बयान और वीडियो जारी कर रूसी क्षेत्र में होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वे "रूस को पुतिन की तानाशाही से मुक्त कराना चाहते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\