विदेश की खबरें | सभी कोविड प्रतिबंध अगले सप्ताह हटा देगा ब्रिटेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन ने ‘‘कोविड के साथ जीने’’ की योजना के तहत यह घोषणा की है। इस बात की भी संभावना है कि कोरोना वायरस की जांच भी कम की जाएगी।

ब्रिटेन ने ‘‘कोविड के साथ जीने’’ की योजना के तहत यह घोषणा की है। इस बात की भी संभावना है कि कोरोना वायरस की जांच भी कम की जाएगी।

देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए सभी कानूनी प्रतिबंधों को समाप्त किए जाने से ब्रिटने में लोग अपनी ‘‘स्वतंत्रता को प्रतिबंधित किए बिना अपनी रक्षा कर सकेंगे।’’

बहरहाल, सरकार के कुछ वैज्ञानिक सलाहकारों का कहना है कि यह एक जोखिम भरा कदम है, जिससे संक्रमण तेजी से फैल सकता है और भविष्य में आ सकने वाले वायरस के अन्य स्वरूपों के खिलाफ देश की सुरक्षा प्रणाली कमजोर पड़ सकती है।

जॉनसन नीत ‘कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार’ ने जनवरी में अधिकतर प्रतिबंध हटा लिए थे। इंग्लैंड के अस्पतालों को छोड़कर अन्य स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता पहले ही समाप्त की जा चुकी है।

ब्रिटेन में 12 साल और उससे अधिक आयु के 85 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार ने कहा कि अब कोविड-19 जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद पांच दिन तक पृथकवास में रहने की अनिवार्यता कानूनी बाध्यता नहीं होगी। सरकार पृथकवास को लेकर केवल परामर्श जारी करेगी और कोरोना वायरस को अब फ्लू की तरह समझा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड