विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने भारतीय मूल के नौ अपराधियों पर गंभीर अपराध रोकथाम आदेश के तहत कार्रवाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के अधिकारियों ने भारतीय मूल के अपराधियों के गिरोह के नौ सदस्यों के खिलाफ गंभीर अपराध रोकथाम आदेश (एससीपीओ) के तहत कार्रवाई की है। इस गिरोह के ये सदस्य सामान व प्रवासियों की तस्करी के दोषी पाए गए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 14 फरवरी ब्रिटेन के अधिकारियों ने भारतीय मूल के अपराधियों के गिरोह के नौ सदस्यों के खिलाफ गंभीर अपराध रोकथाम आदेश (एससीपीओ) के तहत कार्रवाई की है। इस गिरोह के ये सदस्य सामान व प्रवासियों की तस्करी के दोषी पाए गए हैं।

ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि एससीपीओ कार्रवाई से उन्हें भविष्य में अपराध करने से रोकने में मदद मिलेगी।

दोषियों की पहचान स्वंदर ढल (38), जसबीर कपूर (36), दिलजान मल्होत्रा (48), चरण सिंह (46), वलजीत सिंह (35), जसबीर ढाल सिंह (33), जगिंदर कपूर (48), जे. कपूर (51) और अमरजीत अलबदीस (32) के तौर पर हुई है और राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एसीए) के तहत उनकी गतिविधियों को सीमित कर दिया जाएगा ताकि वे गंभीर और संगठित अपराधों में फिर से शामिल नहीं सकें।

संगठित अपराध समूह के सदस्य के तौर पर उन्हें हाल में सूटकेस में छिपाकर 1.55 करोड़ पौंड ब्रिटेन से दुबई ले जाने का और देश में 17 प्रवासियों की तस्करी करने की कोशिश का दोषी ठहराया गया था और उन्हें अपराध के लिए जेल की सज़ाएं दी गई हैं।

दोषियों के जेल से छूटने के बाद एससीपीओ की कार्रवाई उनपर प्रभावी होगी जिसके तहत उनपर वित्तीय, संपत्ति तथा बैंक खातों से संबंधित तथा अंतरराष्ट्रीय यात्रा टिकट खरीदने की पाबंदियां होंगी।

एनसीए की जेल और आजीवन प्रबंधन इकाई की प्रमुख एलिसन एबॉट ने कहा कि कई पेशेवर अपराधी जेल की सज़ा पूरी होने के बाद दोबारा से जुर्म करने लग जाते हैं, ऐसे में उन्हें भविष्य में अपराध करने से रोकने के लिए यह कार्रवाई बहुत अहम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\