विदेश की खबरें | ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने प्रथम सूई रहित कोविड-19 टीके का परीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मंगलवार को सूई रहित, वायु चालित टीके का क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया, जिससे कोविड के भविष्य के स्वरूपों से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है।

लंदन, 14 दिसंबर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मंगलवार को सूई रहित, वायु चालित टीके का क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया, जिससे कोविड के भविष्य के स्वरूपों से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है।

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जोनाथन हेनी और डीआईओसायनवैक्स कंपनी ने यह डीआईओएसवैक्स प्रौद्योगिकी विकसित की है। हवा के दबाव के जरिए इसकी खुराक त्वचा में प्रवेश कराई जाएगी। सफल रहने पर यह सूई लगवाने से डरने वाले लोगों के लिए भविष्य में एक विकल्प हो सकता है।

इसका निर्माण चूर्ण के रूप में किया जा सकता है जिससे वैश्विक टीकाकरण प्रयासों को , खासकर निम्न और मध्यम आय वाले देशों में बढ़ावा मिलेगा।

हेनी ने कहा , ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हम नयी पीढ़ी

के टीके विकसित करना जारी रखे हुए हैं जो वायरस के अगले स्वरूपों से सुरक्षित रखेगा। हमारा टीका नवोन्मेषी है। यह हमारे द्वारा विकसित किए जा रहऐ एक सार्वभौम कोराना वायरस टीके की दिशा में पहला कदम है, और हमें न सिर्फ कोविड-19 के स्वरूपों से बल्कि भविष्य के कोरोना वायरस से भी बचाएगा। ’’ प्रथम स्वयंसेवी को इस हफ्ते यह टीका लगाया जाएगा।

सूई मुक्त टीके के परीक्षण के लिए इनोवेट यूके ने यूके रिसर्च एंड इनवेंशन नेटवर्क के तहत कोष उपलब्ध कराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\