विदेश की खबरें | ब्रिटेन सरकार ने लॉकडाउन लगाने में काफी वक्त लिया: संसद की रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हाउस ऑफ कॉमन्स (निचले सदन) की विज्ञान और स्वास्थ्य समितियों की संयुक्त रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

हाउस ऑफ कॉमन्स (निचले सदन) की विज्ञान और स्वास्थ्य समितियों की संयुक्त रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

देश में संक्रमण के मामले बढ़ने पर ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की चेतावनी के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार ने आखिरकार लॉकडाउन का आदेश दिया था।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ लॉकडाउन अर्थव्यवस्था, सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं और समाज को होने वाले भारी नुकसान से बचने के लिए नहीं लगाया जा रहा था। लेकिन इस विलंब के घातक नतीजे सामने आए।’’

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘कठोर पृथकवास, संक्रमितों का पता लगाने के लिए जांच और मजबूत सीमा नियंत्रण जैसी अन्य रणनीतियों के अभाव में पूर्ण लॉकडाउन अपरिहार्य था और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए था।’’ इसमें कहा गया है कि समय रहते उचित कदम उठाने पर देश को शायद ऐसी गंभीर स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

150 पन्नों की यह रिपोर्ट पूर्व स्वास्थ्य सचिव मैट हैंकॉक और पूर्व अधिकारी डोमिनिक कमिंग्स समेत 50 व्यक्तियों के बयानों पर आधारित है। बहरहाल इसमें महामारी से निपटने के एकमात्र उपाय के तौर पर टीके पर ध्यान देने तथा इसके विकास के लिए निवेश के फैसले को लेकर सरकार की सराहना भी की गई है।

इसमें कहा गया है कि सरकार के इस फैसले के कारण ही देश की 80 फीसदी आबादी का टीकाकरण हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\