उज्जैन: नाबालिग से बलात्कार के मामले में ऑटोरिक्शा चालक हिरासत में, पांच से पूछताछ

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में सड़क पर खून से लथपथ पाई गई लड़की से बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक को हिरासत में लिया है और पांच अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Photo Credits: File Image

उज्जैन (मध्य प्रदेश), 28 सितंबर: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में सड़क पर खून से लथपथ पाई गई लड़की से बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक को हिरासत में लिया है और पांच अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस को हिरासत में लिए गए व्यक्ति के ऑटोरिक्शा की यात्री सीट पर कुछ खून के धब्बे भी मिले हैं. उज्जैन पुलिस के अनुसार, एक परामर्शदाता (काउंसिलर) ने नाबालिग बलात्कार पीड़िता से बातचीत की और पाया कि वह सतना जिले की है.

हालांकि, सतना पुलिस ने कहा है कि यदि यह वही लड़की है जिसके बारे में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, तो इसकी पुष्टि उसके परिवार द्वारा उसकी पहचान करने के बाद होगी. करीब 12 साल की लड़की सोमवार को उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र स्थित एक सड़क पर खून से लथपथ पाई गई थी. पुलिस ने कहा कि पाए जाने के बाद उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी प्रारंभिक चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का बुधवार को इंदौर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम ने ऑपरेशन किया और अब उसकी हालत गंभीर पर स्थिर बताई जा रही है. उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन शर्मा ने कहा, "पुलिस ने एक वीडियो फुटेज के आधार पर एक ऑटोरिक्शा चालक को हिरासत में लिया है. हमें ऑटोरिक्शा की यात्री सीट पर कुछ खून के धब्बे भी मिले." उन्होंने कहा, "पांच अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है." लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है क्योंकि वह पुलिस को अपना नाम, उम्र और पता ठीक से नहीं बता पा रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘ एक परामर्शदाता ने पीड़िता से बातचीत की और पाया कि वह मध्य प्रदेश के सतना जिले की है, जहां 25 सितंबर को जैतवारा पुलिस थाना (सतना में) में एक लापता लड़की की रिपोर्ट दर्ज की गई." उन्होंने कहा कि घटना की आगे की जांच एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के माध्यम से की जा रही है. इस बीच, सतना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल ने कहा कि जैतवारा थाने में करीब 13 साल की स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. उन्होंने कहा कि नाबालिग के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार वह मानसिक रूप से थोड़ी ‘कमजोर’ है.

उन्होंने कहा, ‘‘ समाचार रिपोर्ट पढ़ने और स्कूल की वर्दी में पीड़िता की तस्वीरें देखने के बाद, पुलिस को संदेह है कि बलात्कार पीड़िता वही लापता लड़की है। तदनुसार, पीड़िता के परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस की एक टीम को उसकी पहचान के लिए उज्जैन भेजा गया है." बघेल ने कहा, "अगर वे पीड़िता की पहचान करते हैं, तो मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी." इस बीच, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के "कुशासन" में लड़कियां, महिलाएं, आदिवासी और दलित सुरक्षित नहीं हैं.

उन्होंने एक्स पर कहा, ‘‘ भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई दरिंदगी रूह कंपा देने वाली है। प्रताड़ना के बाद वह ढाई घंटे तक मदद के लिए दर-दर भटकती रही और फिर सड़क पर बेहोश हो गई, लेकिन उसे मदद नहीं मिली.’’कांग्रेस महासचिव ने कहा, "क्या मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा की यही स्थिति है? भाजपा के 20 साल के कुशासन में लड़कियां, महिलाएं, आदिवासी और दलित सुरक्षित नहीं हैं."

12 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाये जाने की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गई जिसके बाद कांग्रेस ने बुधवार को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य में महिलाओं और लड़कियों की गरिमा की रक्षा करने में असमर्थ है. लोगों में भारी आक्रोश के बीच, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को घोषणा की कि चौंकाने वाले अपराध की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड