देश की खबरें | यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति मानदंडों के तहत राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक होगा । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति मानदंडों के तहत राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक होगा । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनटीए के एक अधिकारी ने बताया कि कम्प्यूटर आधारित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 83 विषयों में आयोजित की जायेगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को नेट परीक्षा आयोजित करने का दायित्व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सौंपा है । यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों एवं कालेजों में भारतीय नागरिकों के सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलो बनने के लिये पात्रता निर्धारित करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ एनटीए द्वारा जूनियर रिसर्च फेलो के दिसंबर संस्करण और सहायक प्रोफेसर की पात्रता के लिये कम्प्यूटर आधारित प्रारूप में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके लिये ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर से 17 जनवरी तक स्वीकार किये जायेंगे । परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक होगा।’’

इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\