खेल की खबरें | उदित सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप में पहला स्वर्ण पदक जीतने से एक कदम दूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा पहलवान उदित पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के फाइनल में पहुंचकर सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप में अपना पहला खिताब जीतने की ओर बढ़ रहे हैं जबकि तीन अन्य भारतीय कांस्य पदक प्लेऑफ मुकाबले में पहुंचे।

बिश्केक (किर्गिस्तान), 11 अप्रैल युवा पहलवान उदित पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के फाइनल में पहुंचकर सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप में अपना पहला खिताब जीतने की ओर बढ़ रहे हैं जबकि तीन अन्य भारतीय कांस्य पदक प्लेऑफ मुकाबले में पहुंचे।

उदित फाइनल में जापान के केंटो युमिया से भिड़ेंगे।

मौजूदा अंडर-20 एशियाई चैम्पियन उदित ने सुनिश्चित किया कि देश का इस वर्ग में रिकॉर्ड अच्छा रहे जिसमें रवि दहिया और अमन सेहरावत जैसे पहलवान पिछले कुछ वर्षों में बेहतर करते रहे हैं।

भारत ने 57 किग्रा वर्ग में लगातार चार एशियाई खिताब जीते हैं जिसमें ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि ने 2020, 2021 और 2022 में तथा अमन ने 2023 में स्वर्ण पदक अपने नाम किये।

यह सीनियर स्तर पर उदित का दूसरा पदक होगा। उन्होंने 2022 में ट्यूनीशिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीता था।

उदित के लिए पहले दौर का यह मुश्किल मुकाबला रहा जिसमें उन्होंने ईरान के प्रतिद्वंद्वी इब्राहिम माहदी खरी को 10-8 से शिकस्त दी।

इसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रबल दावेदार अल्माज समानबेकोव को 6-4 से हराने के बाद सेमीफाइनल में कोरिया के कुम हयोक किम पर 4-3 से जीत हासिल की।

ट्रायल्स में बजरंग पूनिया को हराने वाले रोहित कुमार (65 किग्रा), अभिमन्यु (70 किग्रा) और विक्की (97 किग्रा) अपने सेमीफाइनल हारने के बाद कांस्य पदक के प्लेऑफ में खेलेंगे।

परविंदर सिंह एकमात्र भारतीय पहलवान थे जो गुरूवार को पदक दौर में नहीं पहुंच सके। वह 79 किग्रा स्पर्धा में क्वालीफिकेशन में जापान के रियुनोसुके कामिया से 0-3 से हारकर बाहर हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\