देश की खबरें | उद्धव की ताकत में कमी आई है: नारायण राणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नारायण राणे ने स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने के शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के फैसले को लेकर उन पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उद्धव का आत्मविश्वास और उनकी ताकत कम हो चुकी है।

मुंबई, 12 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नारायण राणे ने स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने के शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के फैसले को लेकर उन पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उद्धव का आत्मविश्वास और उनकी ताकत कम हो चुकी है।

शिवसेना (उबाठा) ने शनिवार को स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की। इससे विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) की एकता पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने एमवीए गठबंधन में संबंधित राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के लिए अवसरों की कमी और अपनी पार्टी के संगठनात्मक विकास के अधिकार को अकेले चुनाव लड़ने के प्रमुख कारणों के रूप में उद्धृत किया है।

राउत ने कहा कि ‘इंडिया’ गुट और एमवीए गठबंधन - जिसमें शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं - लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए बने हैं।

राणे ने शिवसेना (उबाठा) के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे एक समय आत्मविश्वास से बात करते थे, लेकिन अब उनकी ताकत कम हो गई है। अगर वे अकेले चुनाव लड़ेंगे तो क्या होगा? पार्टी में अब वह क्षमता नहीं रही। ढाई साल में उन्होंने वह खो दिया जो बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व में 46 साल में हासिल हुआ था।’’

स्थानीय निकाय चुनावों में शिवसेना (उबाठा) द्वारा अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब ऐसी अफवाहें हैं कि वह भाजपा और फडणवीस की ''राजनीति में कुछ भी हो सकता है'' टिप्पणी की आलोचना करने में नरमी बरत रही है।

शिवसेना (उबाठा) और भाजपा के बीच बढ़ती नजदीकियों के बारे में पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मुझे यह ठीक लगता है। वरिष्ठ नेता इस पर निर्णय लेंगे और हम इसे स्वीकार करेंगे।’’

उन्होंने इस पर भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\