देश की खबरें | धारावी परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से उद्धव ने कहा: मै विकास विरोधी नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वह विकास विरोधी नहीं हैं और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके नेतृत्व वाली एमवीए सरकार के दौरान बिल्डरों के समर्थन में लिया गया एक भी फैसला दिखाए।

मुंबई, 16 दिसंबर शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वह विकास विरोधी नहीं हैं और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके नेतृत्व वाली एमवीए सरकार के दौरान बिल्डरों के समर्थन में लिया गया एक भी फैसला दिखाए।

अडाणी समूह की धारावी पुनर्विकास परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भाजपा के आरोपों का भी खंडन किया कि इसके लिए निविदा उनके मुख्यमंत्री रहते हुए जारी की गई थी।

ठाकरे ने कहा, “यह आरोप गलत है। मुझे ऐसा कोई एक सरकारी आदेश दिखाएं।”

ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार विश्वासघात के कारण गिरी क्योंकि वह बिल्डर समर्थक नहीं थे।

ठाकरे ने किसी का नाम लिए बिना दावा किया, "अब आप समझ सकते हैं कि मेरी सरकार को गिराने के लिए किसने पैसा दिया था। शिवसेना के रहते हुए, भाजपा अपने दोस्तों की मदद नहीं कर सकती थी, इसलिए मेरी पार्टी तोड़ी गई और उसका चुनाव चिन्ह चोरी कर लिया गया।"

ठाकरे ने कहा, धारावी ने कोविड ​​महामारी से लड़ाई लड़ी और यह किसी भी बिल्डर के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुनर्विकास परियोजना में 100 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताएं शामिल हैं और यह "दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला" है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\