देश की खबरें | उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को ‘बेकार’ गृहमंत्री बताया, फडणवीस ने उन्हें ‘कमजोर’ पूर्व मुख्यमंत्री कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने धड़े की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमला किये जाने के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘बेकार’ गृहमंत्री बताया और उनके इस्तीफे की मांग की।

ठाणे, चार अप्रैल शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने धड़े की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमला किये जाने के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘बेकार’ गृहमंत्री बताया और उनके इस्तीफे की मांग की।

फडणवीस ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि ठाकरे ‘कमजोर’ मुख्यमंत्री थे जिन्होंने सत्ता की खातिर अपनी विचारधारा की बलि दे दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अहमियत दिये जाने की जरूरत नहीं है।

ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे ने ठाणे में एक अस्पताल में घायल महिला से भेंट की। ठाणे ठाकरे के प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे का गढ़ है जिन्होंने पिछले साल जून में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था तथा भाजपा के साथ हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री बन गये थे।

ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा कि महिला कार्यकर्ता गुहार लगाती रही कि उसका गर्भधारण संबंधी उपचार चल रहा है, उसके बाद भी उसके पेट पर लात-घूसे मारे गये।

उन्होंने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र को एक बेकार गृहमंत्री मिला है। एक असहाय और चाटुकार व्यक्ति यहां गृहमंत्री है। जब उनकी अपनी ही पार्टी के लोगों पर ‘मिंधे’ (ठाकरे की पार्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए यह शब्द प्रयोग करती है) गुट द्वारा हमला किया गया तब वह कदम उठाने के लिए तैयार नहीं थे। ’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘ क्या उन्हें (शिंदे को) मुख्यमंत्री कहा जाना चाहिए या गुंडा मंत्री कहा जाना चाहिए? मैं यह नहीं कह रहा हूं, लेकिन लोग फैसला करेंगे। जब वे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करें तो उन्हें गुंडा विभाग का एक प्रभारी मंत्री रखना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों के खिलाफ कथित रूप से कार्रवाई नहीं करने को लेकर ठाणे के पुलिस आयुक्त को भी ‘बेकार’ करार दिया।

ठाकरे ने कहा कि शिवसैनिक और आम लोग ठाणे से भाजपा-शिवसेना गठजोड़ को उखाड़ फेंकने में सक्षम हैं।

नागपुर में फडणवीस ने कहा कि ठाकरे एक कमजोर मुख्यमंत्री थे जो जेल भेजे गये अपने दो मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कह नहीं पाये। उनका इशारा अनिल देशमुख और नवाब मलिक की ओर था। दोनों राकांपा नेता हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसी में उन्हें (ठाकरे को) जवाब दे सकता हूं लेकिन मैं उस तरह की का इस्तेमाल नहीं करूंगा। उद्धव ठाकरे हताश हैं। वह ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन अपने निवास के बाहर कभी नहीं आये। उन्होंने घर से ही अपना सारा काम किया एवं वह लोगों के बीच नहीं गये। लोग इसके बारे में जानते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\