जरुरी जानकारी | उदय शंकर फिक्की के अध्यक्ष का पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया उद्योग से जुड़े उदय शंकर ने 2020-21 के लिये उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। फिक्की ने सोमवार को एक बयान में यह कहा।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर मीडिया उद्योग से जुड़े उदय शंकर ने 2020-21 के लिये उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। फिक्की ने सोमवार को एक बयान में यह कहा।

शंकर फिलहाल वाल्ट डिज्नी कंपनी एपीएसी के अध्यक्ष तथा स्टार एंड डिजनी इंडिया के चेयरमैन हैं।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

उन्होंने अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी का स्थान लिया है।

वाल्ट डिज्नी कंपनी ने हाल ही में कहा है कि शंकर उसके एशिया प्रशांत कारोबार के अध्यक्ष और स्टार एंड डिज्नी इंडिया के चेयरमैन पद से 31 दिसंबर, 2020 से हट जाएंगे।

यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.

इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, यूनिलीवर दक्षिण एशिया के अध्यक्ष तथा यूनिलीवर लीडरशिप एक्जक्यूटिव के सदस्य संजीव मेहता अब फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे।

इंडियन मेटल्स एंड फेरो एलॉयज लि. के प्रबंध निदेशक शुभक्रांत पांडा उपाध्यक्ष होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now