जरुरी जानकारी | फंसा कर्ज घटने से दिसंबर तिमाही में यूको बैंक का शुद्ध लाभ 310 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फंसा कर्ज घटने से सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही में कई गुना के उछाल के साथ 310.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी फंसा कर्ज घटने से सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही में कई गुना के उछाल के साथ 310.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कोलकाता मुख्यालय वाले बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 35.44 करोड़ रुपये और सितंबर, 2021 में समाप्त तिमाही में 205.39 करोड़ रुपय का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 4,638.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 4,468.88 करोड़ रुपये से चार प्रतिशत अधिक है।

तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय 8.8 प्रतिशत बढ़कर 3,919.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3,602.59 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान 1,008.88 करोड़ रुपये से घटकर 548.61 करोड़ रुपये रह गया।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) तिमाही के दौरान घटकर कुल ऋण का आठ प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 9.80 प्रतिशत थीं।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी 2.97 प्रतिशत से घटकर 2.81 प्रतिशत रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\