जरुरी जानकारी | यूको बैंक को दूसरी तिमाही में 205 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोलकाता मुख्यालय वाले सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक को इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 30.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कोलकाता मुख्यालय वाले सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक को इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 30.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
यूको बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि तीस सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 4,655.86 करोड़ हो गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 4,327.13 करोड़ रुपये थी।
बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) यानी फंसा कर्ज जुलाई-सितम्बर, 2021 तिमाही में घटकर 8.98 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 11.62 प्रतिशत था।
बैंक का शुद्ध एनपीए आलोच्य तिमाही में 3.37 प्रतिशत (3,854.33 करोड़ रुपये) रहा, जो एक साल पहले 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.63 प्रतिशत (3,831.88 करोड़ रुपये) था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)