जरुरी जानकारी | ऑस्ट्रेलिया में सवारियों को गुमराह करने के लिए उबर 1.9 करोड़ डॉलर के भुगतान पर सहमत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी और ऑस्ट्रेलिया के उपभोक्ता मामलों के नियामक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने स्वीकार किया कि उसने कई सवारियों को अपनी गलतियों के बिना रद्दीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए चेतावनी दी।
कंपनी और ऑस्ट्रेलिया के उपभोक्ता मामलों के नियामक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने स्वीकार किया कि उसने कई सवारियों को अपनी गलतियों के बिना रद्दीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए चेतावनी दी।
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग ने एक बयान में कहा कि सैन फ्रांसिस्को स्थित उबर टेक्नोलॉजीज इंक. की नीदरलैंड की अनुषंगी कंपनी उबर बी.वी. ने स्वीकार किया कि उसने अपने ऐप में झूठे या भ्रामक बयान देकर ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता कानून का उल्लंघन किया।
दिसंबर, 2017 से सितंबर, 2021 के बीच उबर ने 20 लाख ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ताओं, जिन्होंने पांच मिनट के अंदर अपनी बुकिंग को रद्द करने का प्रयास किया था, चेतावनी दी गई कि आपका ड्राइवर रास्ते में है। ऐसे में आपको इसलिए आपसे एक छोटा सा रद्दीकरण शुल्क लिया जा सकता है।
उबर ने एक बयान में कहा कि लगभग सभी सवारों ने चेतावनियों के बावजूद अपनी यात्रा रद्द करने का फैसला किया।
आयोग ने कहा, ‘‘उबर ने स्वीकार किया कि उसने कई वर्षों तक ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ताओं को गुमराह किया। कंपनी ने कहा कि हो सकता है कि उस दौरान उनमें से कुछ ने रद्द करने की चेतावनी मिलने के बाद भी अपनी सवारी को रद्द नहीं करने का निर्णय लिया हो।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)