संयुक्त अरब अमीरात: खराब मौसम के कारण UAE का पहला मंगल अभियान 'होप मार्स मिशन' फिर स्थगित

मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज ने कहा कि यूएई के मंगलयान का नाम ‘अमल’ या उम्मीद है, जिसे जापान के एच-2ए रॉकेट के जरिए बुधवार को दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया जाना था लेकिन इसे शुक्रवार तक के लिए स्थगित किया गया था.

होप मार्स मिशन (Photo Credits: Twitter)

संयुक्त अरब अमीरात, 16 जुलाई: मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज (Mitsubishi Heavy Industries) ने कहा कि यूएई के मंगलयान का नाम ‘अमल’ या उम्मीद है, जिसे जापान के एच-2ए रॉकेट के जरिए बुधवार को दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया जाना था लेकिन इसे शुक्रवार तक के लिए स्थगित किया गया था. अब बुधवार को इसे फिर स्थगित कर दिया गया लेकिन कब तक, यह तारीख नहीं बताई गई है. मित्सुबिशी का एच-2ए रॉकेट यूएई के यान को अंतरिक्ष में ले जाएगा.

यूएई के ‘होप मार्स मिशन’ (Hope Mars Mission) ने ट्विटर पर कहा कि अब यह जुलाई अंत में हो सकता है. वहीं मित्सुबिशी ने कहा कि वह आमतौर पर लॉन्च करने की निर्धारित तिथि से कम से कम दो दिन पहले घोषणा करता है. परियोजना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी किजी सुजुकी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि आने वाले कुछ दिनों में रुक-रुककर छिटपुट बारिश होने का अनुमान है. ऐसे में इस योजना को स्थगित करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: UAE में सोशल मीडिया पर ‘इस्लामोफोबिक’ पोस्ट डालने को लेकर तीन और भारतीयों को नौकरी से हटाया

जापान के बड़े हिस्से में करीब एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बन गई है और इसके कारण 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस मंगलयान को फरवरी 2021 तक मंगल पर पहुंचना है, जब यूएई अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\