जरुरी जानकारी | यूएई ने भारतीय गेहूं के निर्यात, पुनर्निर्यात को चार महीने के लिए निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत से आने वाले गेहूं और आटे के निर्यात और पुनर्निर्यात को चार महीने के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है। खाड़ी देश के आर्थिक मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अबू धाबी/नयी दिल्ली, 15 जून संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत से आने वाले गेहूं और आटे के निर्यात और पुनर्निर्यात को चार महीने के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है। खाड़ी देश के आर्थिक मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह कदम, भारत द्वारा स्थानीय कीमतों में आई तेजी पर अंकुश के लिए पिछले महीने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया गया है। इससे भारतीय गेहूं को यूएई के जरिये तीसरे देशों में नहीं पहुंचाया जा सकता है।

इस प्रतिबंध को मंत्रालय ने 'स्थगन' कहा है। इसे 13 मई से लागू किया गया है। भारत ने रोक से पहले जारी किए गए साख पत्र (एलसी) के आधार पर गेहूं निर्यात की अनुमति दी है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले देशों को भी गेहूं का निर्यात किया जा सकता है।

उस समय से भारत ने 4,69,202 टन गेहूं के निर्यात करने की अनुमति दी है। संयुक्त अरब अमीरात के आर्थिक मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंध ‘‘गेहूं की सभी किस्मों पर लागू होता है।’’

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने फरवरी में एक दूसरे के सामान पर सभी शुल्कों को खत्म करने के लिए व्यापक आर्थिक भागीदारी व्यापार समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे और पांच साल के भीतर अपने वार्षिक व्यापार को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा था।

यह समझौता एक मई से प्रभावी हुआ है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हालांकि, भारत के गेहूं और आटे की किस्मों का निर्यात / पुन: निर्यात (जिनका 13 मई, 2022 से पहले देश में आयात किया गया है) करने की इच्छुक कंपनियों को मंत्रालय के समक्ष आवेदन देकर इसे यूएई से बाहर निर्यात करने की अनुमति लेनी होगी। उन्हें सभी दस्तावेज और फाइलें जमा करनी होंगी जो निर्यात से संबंधित आंकड़ों यानी उसके मूल उत्पत्ति स्थल, लेन-देन की तारीख इत्यादि को सत्यापित कर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\