विदेश की खबरें | उ.कोरिया ने उत्तर-पश्चिमी तटरेखा पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं : द.कोरिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू होने के कुछ घंटों बाद यह मिसाइलें दागी गयीं। उत्तर कोरिया इस अभ्यास को अतिक्रमण के पूर्वाभ्यास के तौर पर देखता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू होने के कुछ घंटों बाद यह मिसाइलें दागी गयीं। उत्तर कोरिया इस अभ्यास को अतिक्रमण के पूर्वाभ्यास के तौर पर देखता है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया के ह्वांगहे प्रांत से मिसाइल दागी गयीं, लेकिन उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि मिसाइलें कितनी दूर तक गईं।

दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सैन्य बलों ने अपना वार्षिक "फ्रीडम शील्ड" कमांड पोस्ट अभ्यास शुरू किया है जो ग्यारह दिनों तक चलेगा। हालांकि, इससे पहले दक्षिण कोरिया की वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों की गलती से नागरिक क्षेत्र में बमबारी करने की घटना के कारण लाइव-फायर प्रशिक्षण को रोक दिया गया था। दक्षिण कोरिया ने इस मामले की जांच की।

उत्तर कोरिया ने इन सैन्य अभ्यासों की कड़ी निंदा करते हुए एक सरकारी बयान में इसे "खतरनाक" बताया।

दक्षिण कोरिया के पोचोन शहर (उत्तर कोरियाई सीमा के पास) में बीते बृहस्पतिवार को दो दक्षिण कोरियाई केएफ-16 लड़ाकू विमानों ने गलती से आठ एमके-82 बम गिरा दिए जिससे लगभग 30 लोग घायल हो गए।

दक्षिण कोरिया की वायुसेना ने सोमवार को बताया कि गलती उस समय हुई जब एक पायलट ने गलत निर्देशांक (कोऑर्डिनेट्स) दर्ज कर दिए। शुरुआत के दौरान यह गलती नहीं पकड़ी जा सकी और मिशन की समयसीमा के दबाव में पायलट ने बम गिराने से पहले लक्ष्य की दोबारा पुष्टि नहीं की।

दूसरे पायलट के पास सही निर्देशांक थे, लेकिन उन्होंने पहले पायलट के साथ समन्वय बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया और निर्देशानुसार बम गिरा दिए जिससे यह गलती हो गई।

दक्षिण कोरिया की वायुसेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल ली यांगसू ने इस घटना पर माफी मांगते हुए कहा, "यह घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी और भविष्य में इसे दोहराया नहीं जाना चाहिए।"

इस घटना के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने सभी लाइव-फायर अभ्यास अस्थायी रूप से रोक दिए हैं। दक्षिण कोरियाई सैन्य अधिकारी जांच पूरी करने और रोकथाम के उपाय लागू करने के बाद ही इन्हें दोबारा शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को अपने आधिकारिक मीडिया के जरिए एक बयान जारी कर "फ्रीडम शील्ड" अभ्यास को "आक्रामक और टकराव बढ़ाने वाला युद्धाभ्यास" करार दिया।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह फिर से किम जोंग उन से संपर्क कर उत्तर कोरिया के साथ राजनयिक वार्ता बहाल करने के लिए तैयार हैं। पिछली बातचीत उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण और उस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने के मुद्दे पर असहमति के कारण विफल हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\