देश की खबरें | दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत, महिला समेत तीन अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक महिला समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुलतानपुर,10 जून उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक महिला समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बस्ती जिले के निवासी अमित मिश्रा (32) अपनी पत्नी अनीता के साथ मोतिगरपुर थाना के उघड़पुर में अपने ससुराल आए थे।

दंपति सोमवार को मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहे थे और जैसे ही वह श्रीराम नगर चौराहे के अंडरपास के पास पहुंचे थे कि भी एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गयी। उस मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दंपति समेत तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने दंपति में से अमित मिश्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला समेत चारों का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के दौरान एक युवक बेलहरी निवासी दिलीप (21) की भी मौत हो गयी।

बिरसिंहपुर पुलिस चौकी के प्रभारी रामराज ने बताया कि मृत दिलीप के अलावा दो अन्य घायल युवकों की पहचान जयसिंहपुर क्षेत्र के बेलहरी निवासी सूरज (25) और डड़ीवा निवासी स्वराज (19) के रूप में हुई। स्वराज के परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए, जबकि सूरज व अनीता के परिजनों ने उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट