देश की खबरें | एटा में दो बाइक की टक्‍कर में दो युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग पर शुक्रवार तड़के दो बाइक की आमने-सामने टक्‍कर में दो युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एटा, 28 फरवरी उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग पर शुक्रवार तड़के दो बाइक की आमने-सामने टक्‍कर में दो युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों में से एक की पहचान थाना सकरौली क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी शिवा (18) के रूप में हुई है। शिवा की बहन की शादी शनिवार को होने वाली है।

यह दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान फिरोजाबाद जिले के नैनीगंज के मसरूलगंज निवासी अरबाज अली (22) के रूप में हुई है।

इस भीषण दुर्घटना में शिवा एवं अरबाज की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सकरौली थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि दोनों घायलों राहुल एवं फैजान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें