देश की खबरें | दो युवकों की चार मंजिला मकान से गिरने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात दो युवकों की चार मंजिला मकान से पड़ोस के मकान की छत पर गिरने से मौत हो गई।

जयपुर, 20 मई जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात दो युवकों की चार मंजिला मकान से पड़ोस के मकान की छत पर गिरने से मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि संजय मीणा (24) और मनोज मीणा (23) ने बीती बृहस्पतिवार रात शराब पीया था। पुलिस के मुताबिक मकान के छत पर दोनों के बीच किसी मुद्दे पर झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान दोनों युवक 40 फुट की ऊंचाई से पड़ोस के मकान की छत पर जा गिरे जिससे दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के शव छत पर पड़े होने के बारे में शुक्रवार सुबह पता चला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक संजय मकान में किराएदार था, जबकि मनोज उसका दोस्त था और पड़ोस के मकान में किराए से रहता था। दोनों युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत