देश की खबरें | झोंपड़ी में आग लगने से दो साल के बच्चे की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले में एक झोपड़े में आग लगने से दो साल का बच्चा जिंदा जल गया जबकि उसका भाई घायल हो गया।
जयपुर, 24 फरवरी राजस्थान के उदयपुर जिले में एक झोपड़े में आग लगने से दो साल का बच्चा जिंदा जल गया जबकि उसका भाई घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, घटना बेकरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम की है।
पुलिस ने बताया कि उदाराम गमेती और उनकी पत्नी काम के लिए खेत गए थे तभी उनके झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई।
पुलिस के मुताबिक, इसमें दो साल का प्रवीण जिंदा जल गया, जबकि पांच साल का उसका भाई सिंगा किसी तरह बचकर बाहर निकल आया लेकिन वह घायल हो गया।
पुलिस ने कहा, "आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं।"
उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
'विदेशी नीति या एकतरफा सरेंडर?': भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
\