देश की खबरें | पुणे में जलमल शोधन संयंत्र में गिरने से दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले के रंजनगांव औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माण कंपनी के परिसर में जलमल शोधन संयंत्र संयंत्र में गिरने से दो श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुणे (महाराष्ट्र), पांच नवंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले के रंजनगांव औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माण कंपनी के परिसर में जलमल शोधन संयंत्र संयंत्र में गिरने से दो श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतक साफ-सफाई का काम करने वाली एक कंपनी के कर्मचारी थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दो कर्मचारी संयंत्र में काम कर रहे थे और शुक्रवार को सक्शन होज़ पाइप को जलमल शोधन संयंत्र के कक्ष में डालने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनमें से एक श्रमिक पाइप से झटका लगने के बाद 10 से 15 फुट गहरे कक्ष में फिसल गया। अपने सहयोगी को बचाने के लिए दूसरे कर्मचारी ने कक्ष में सीढ़ी नीचे कर दी।’’

हालांकि, वह अपना संतुलन खो बैठा और अपने सहयोगी को खींचते हुए कक्ष के अंदर गिर गया।

अधिकारी ने कहा कि दोनों की मौत संदिग्ध रूप से दम घुटने से हुई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम साफ-सफाई का काम करने वाली फर्म के पर्यवेक्षकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड