देश की खबरें | मप्र के खरगोन जिले में मिट्टी की खदान धंसने से दो महिलाओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में रविवार को आंधी-तूफान के दौरान मिट्टी का खदान धंसने से दो महिलाओं की उसमें दबकर मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

खरगोन (मध्य प्रदेश), चार जून जिले में रविवार को आंधी-तूफान के दौरान मिट्टी का खदान धंसने से दो महिलाओं की उसमें दबकर मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर छोटी भदवाली गांव में कम से कम छह महिलाएं और बच्चे कच्चे घर बनाने के लिए मिट्टी खोद रहे थे, उसी वक्त खदान धंसने की घटना हुई।

पुलिस निरीक्षक दिनेश चांगोड ने कहा, "सोनू बाई (32) और बाली बाई (40) की मिट्टी का खदान धंसने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य फंसी हुई महिलाओं को बच्चों द्वारा घटना की सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने बचा लिया।’’

घटना में मरने वाली दोनों महिलाएं विधायक केदार डाबर की दूर की रिश्तेदार हैं। डाबर भगवानपुरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now