देश की खबरें | कच्ची शराब पीने से दो ग्रामीणों की मौत, एक गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कच्ची शराब पीने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य ग्रामीण की हालत गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोरबा, 29 दिसंबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कच्ची शराब पीने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य ग्रामीण की हालत गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के पोड़ी—उपरोड़ा विकास खंड के अंतर्गत गुरसियां गांव में रविवार को एक समारोह में कच्ची शराब पीने से साधुराम गोड़ (55) और राजकुमार कुंभकार (28) की मौत हो गई। वहीं इतवार राम कुंभकार (25) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम गुरसियां गांव निवासी सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर बहादुर लाल ने पोता के जन्म पर समारोह का आयोजन किया था। समारोह में शामिल हुए समाज के लोगों और परिचितों के लिए शराब की व्यवस्था की गई थी।

उन्होंने बताया कि गुरसियां गांव के एक मोहल्ले में अवैध कच्ची शराब बेचने वाले व्यक्ति से खरीदे गए शराब को समारोह में परोसा गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समारोह में भोजन बनाने के लिए गांव के ही रसोइया साधुराम गोड़ समेत छह लोगों को बुलाया गया था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे सभी ने शराब पी और लगभग दो घंटे बाद साधुराम गोड़, राजकुमार कुंभकार और इतवार राम कुंभकार की तबियत बिगड़ गई।

उन्होंने बताया कि तीनों ग्रामीणों की तबियत बिगड़ने पर अन्य ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने साधुराम को मृत घोषित कर दिया। बाद में राजकुमार ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इतवार राम की हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। बाद में इतवार राम के परिजनों ने उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इतवार राम की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तब इस मामले में दो लोगों बलराम गोड़ और संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ग्रामीणों के खिलाफ अवैध शराब बेचने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शराब को भी जांच के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी