विदेश की खबरें | माली में संयुक्त राष्ट्र के दो शांतिरक्षकों की मौत, पांच अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र मिशन को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र मिशन को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि 2022 के पहले छह महीने में माली में संयुक्त राष्ट्र के 10 शांतिरक्षक मारे गए हैं।

उन्होंने कहा बताया कि मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र का एक बख्तरबंद वाहन सहारा के उत्तर-मध्य नखलिस्तान शहर टेसालिट से मध्य शहर गाओ जा रहा था, तभी रास्ते में वह बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया।

दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने तुरंत अतिरिक्त बल को मदद के लिए मौके पर भेजा और घायलों को वहां से निकाला गया।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने हमले की कड़ी निंदा की, जिसे अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध भी माना जा सकता है।

दुजारिक ने कहा कि मिशन ने, संयुक्त राष्ट्र मिशन के संचालन को पंगु बनाने और माली में शांति एवं स्थिरता की वापसी के कार्य में बाधा डालने के मकसद से लगातार आईईडी के इस्तेमाल को लेकर चिंता व्यक्त की है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी ‘‘कड़े शब्दों में’’ हमले की निंदा की और माली की सत्ता हस्तांतरण सरकार से मामले की त्वरित जांच करने और अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने का आह्वान किया है।

संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बताया कि 2013 से अभी तक माली में 255 से अधिक शांतिरक्षक मारे गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now