देश की खबरें | उत्तराखंड में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में कुछ घंटों के अंतराल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए।

देहरादून, नौ नवंबर उत्तराखंड में कुछ घंटों के अंतराल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए।

मंगलवार देर रात एक बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप के तेज झटके से लोग अचानक गहरी नींद से जागे और अनहोनी की आशंका से घरों से बाहर भागे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.3 रही, जिसका केन्द्र नेपाल में था।

लोग अभी इस झटके से उबर भी नहीं पाए थे कि बुधवार सुबह छह बजकर 27 मिनट पर एक बार फिर भूकंप से धरती डोलने से लोग सहम गए।

भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस बार भूकंप का केंद्र भारत—नेपाल सीमा पर उत्तराखंड का पिथौरागढ़ था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गयी।

भूकंप से फिलहाल प्रदेश में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\