सिंगापुर में दक्षिण अफ्रीका से आए दो यात्रियों के ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की आशंका

सिंगापुर में दक्षिण अफ्रीका से आए दो यात्रियों की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर उनके कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की आशंका है. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ‘सिंगापुर एयरलाइंस’ (एसआईए) की उड़ान संख्या एसक्यू479 से दक्षिण अफ्रीका से सिंगापुर आए दो यात्री बुधवार को ओमीक्रोन से ‘‘प्रारंभिक रूप से संक्रमित’’ पाए गए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सिंगापुर, 3 दिसंबर : सिंगापुर में दक्षिण अफ्रीका से आए दो यात्रियों की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर उनके कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की आशंका है. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ‘सिंगापुर एयरलाइंस’ (एसआईए) की उड़ान संख्या एसक्यू479 से दक्षिण अफ्रीका से सिंगापुर आए दो यात्री बुधवार को ओमीक्रोन से ‘‘प्रारंभिक रूप से संक्रमित’’ पाए गए हैं. ‘चैनल न्यूज एशिया’ ने मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘‘संक्रमित पाए गए दोनों व्यक्तियों को एक दिसंबर को सिंगापुर पहुंचने के बाद पृथक-वास में भेज दिया गया था और वे किसी से संपर्क में नहीं आए.’’

मंत्रालय ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से यहां आए दोनों यात्री राष्ट्रीय संक्रामक रोग केंद्र (एनसीआईडी) के पृथक-वास वार्ड में हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. दोनों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उन्हें ‘‘खांसी और गले में खराश जैसे हल्के लक्षण हैं.’’ संक्रमित पाया गया पहला व्यक्ति 44 वर्षीय सिंगापुरी नागरिक है, जो जोहानिसबर्ग होते हुए मोजाम्बिक से यहां आया था. दूसरी संक्रमित 41 वर्षीय सिंगापुरी महिला है, जो दक्षिण अफ्रीका से यहां आई थीं. यात्रा शुरू करने से पहले दोनों की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई थी. यह भी पढ़ें : Omicron Scare: ओमिक्रोन वेरिएंट के मद्देनजर नेपाल ने हांगकांग सहित 9 देशों से आवाजाही पर लगाया BAN

सिंगापुर पहुंचने पर इन दोनों की पीसीआर जांच कराई गई थी, जिसमें उनके संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने पर उन्हें एनसीआईडी ले जाया गया. मंत्रालय ने कहा, ‘‘उनकी पीसीआर जांच रिपोर्ट में एस-जीन टार्गेट फेलियर की मौजूदगी का पता चला, जिसका संबंध ओमीक्रोन से होने की आशंका है. राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, ओमीक्रोन के संक्रमण की पुष्टि के लिए पूर्ण जीनोम अनुक्रमण कर रही है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

ICC ODI World Cup 2027: कब और कहां खेला जाएगा अगला वनडे वर्ल्ड कप? 14 टीमों के साथ फिर से हो रही इस पुराने फॉर्मेट की वापसी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

\