खेल की खबरें | इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दो स्पिनर उतार सकते हैं मिसबाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में दो स्पिनरों को उतारने की संभावना से इनकार नहीं किया ।

कराची, तीन अगस्त पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में दो स्पिनरों को उतारने की संभावना से इनकार नहीं किया ।

मिसबाह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा ,‘‘ हमने वेस्टइंडीज श्रृंखला देखी है और हमने देखा कि मैनचेस्टर और साउथम्पटन में हालात अलग हैं । यहां पिच सूखी है और स्पिनरों तथा रिवर्स स्विंग की मददगार हो सकती है ।’’

यह भी पढ़े | धोनी की टीम का चेन्नई में एकत्रित होने से पहले होगा कोविड-19 टेस्ट: चेन्नई सुपर किंग्स.

उन्होंने कहा कि दोनों टीमों का शीर्ष क्रम ही निर्णायक भूमिका में होगा क्योंकि दोनों के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इन हालात में दिक्कत आई है । अब फैसला इस पर होगा कि दोनों टीमों का शीर्षक्रम कैसे खेलता है । पहली पारी में 300 पार करने पर जीत के अवसर 75 प्रतिशत हो जाते हैं ।’’

यह भी पढ़े | Raksha Bandhan 2020: सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर समेत इन भारतीय खिलाड़ियों ने रक्षाबधंन की दी बधाई.

मिसबाह ने यह भी कहा कि वह और बल्लेबाजी कोच यूनिस खान दोनों बाबर आजम से इस श्रृंखला में बेजोड़ा प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ बाबर, अजहर अली और असद शफीक से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि ये तीनों सीनियर खिलाड़ी हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी