देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़, चार आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 16 जून जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मारे गए आतंकवादियों में से एक आतंकवादी पिछले महीने एक महिला शिक्षक की हत्या में कथित तौर पर शामिल था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मंगलवार को कुलगाम के मिशीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के साथ शुरुआती गोलीबारी के बाद आतंकवादी मिशीपोरा के सामान्य इलाके में ठिकाना बदलने में कामयाब रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, सुरक्षाबलों ने घेरा बनाए रखा और तलाश अभियान जारी रखा, जिसके परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार को फिर से गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान कुलगाम के मोहनपोरा के जुबैर सोफी के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जुबैर सोफी 31 मई को महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल था। दूसरे आतंकवादी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

प्रवक्ता ने कहा कि पड़ोसी अनंतनाग जिले के हंगलगुंड इलाके में भी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं। अंतिम सूचना मिलने तक सुरक्षाबलों का अभियान अब भी जारी है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा, “मारे गए आतंकवादियों की पहचान हिजबुल मुजाहिद्दीन के जुनैद और बासित भट के तौर पर हुई है। बासित भाजपा सरपंच रसूल डार और उनकी पत्नी की अनंतनाग में पिछले साल नौ अगस्त को हुई हत्या में शामिल था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Weather Update: जापान में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पाकिस्तान-श्रीलंका सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Preview: एशियन गेम्स में आज पाकिस्तान और श्रीलंका महिला टीम के बीच होगी फाइनल की जंग, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं पाकिस्तान-श्रीलंका महिला सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

How And Where To Watch India Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team Asian Games 2026 Semi-Final Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत-बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ