देश की खबरें | शिक्षक की एआई से बनायी अश्लील फोटो प्रसारित करने के आरोप में दो स्कूली छात्रों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की पुलिस ने एआई (कृत्रिम बुद्धिमता) का उपयोग करके एक महिला शिक्षक की अश्लील तस्वीरें बनाने और उन्हें ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने के आरोप में कक्षा नौ के दो छात्रों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुरादाबाद, 28 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की पुलिस ने एआई (कृत्रिम बुद्धिमता) का उपयोग करके एक महिला शिक्षक की अश्लील तस्वीरें बनाने और उन्हें ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने के आरोप में कक्षा नौ के दो छात्रों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सिविल लाइंस थाने के प्रभारी (एसएचओ) मनीष सक्सेना ने शनिवार को कहा, "हमें बृहस्पतिवार को मामले के बारे में एक शिकायत मिली, जिसके आधार पर दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।"

पुलिस के अनुसार दोनों ने अपने स्कूल शिक्षक की नकली अश्लील छवि बनाने के लिए ऑनलाइन एआई टूल का उपयोग किया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। आरोपियों ने तस्वीरों को विभिन्न सोशल मीडिया समूहों पर भी साझा किया।

पीड़ित स्कूल शिक्षक ने बृहस्पतिवार को मामले के संबंध में पुलिस से संपर्क किया।

स्थानीय पुलिस भी आपत्तिजनक तस्वीरों को वेब से हटाने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now