देश की खबरें | बांदीपोरा में आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसकी निंदा की है।

श्रीनगर, 10 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसकी निंदा की है।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम को गुलशन चौक पर पुलिस के एक दल पर गोलियां चलायीं। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान मोहम्मद सुल्तान और फयाज अहमद के रूप में की गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

इस हमले की मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘मैं आज उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में पुलिस पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं जिसमें ड्यूटी पर रहते हुए जम्मू कश्मीर के पुलिस कर्मी मोहम्मद सुल्तान और फयाज अहमद की मौत हो गयी। अल्लाह उन्हें जन्नत दें और उनके परिवार को दुख सहने की ताकत दें।’’

पीपुल्स कांफ्रेंस ने लिखा, ‘‘हम आज बांदीपोरा के गुलशन चौक पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें दो पुलिसकर्मियों ने जान गंवा दी। उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं और सहानुभूति।’’

माकपा नेता एम वाई तारिगामी ने भी पुलिसकर्मियों की मौत की निंदा की और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस