मुंबई में दो पुलिस कांस्टेबल कोविड-19 से संक्रमित

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कुर्ला पुलिस थाने के इन कांस्टेबलों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई और उन दोनों को पृथक-वास में रखा गया है।

जमात

मुंबई, छह मई पूर्वी मुंबई के कुर्ला में दो पुलिस कांस्टेबल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कुर्ला पुलिस थाने के इन कांस्टेबलों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई और उन दोनों को पृथक-वास में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों की उम्र 40-50 वर्ष के करीब है और उनमें से एक ऐरोली में रहता है, जबकि दूसरा नेहरू नगर की पुलिस कॉलोनी में रहता है।

पुलिस विभाग में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए एक कांस्टेबल ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'हम अपने परिवारों के बारे में चिंतित हैं। कौन जानता है कि कितने लोग संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए थे? कई कर्मियों की उम्र 50 से ऊपर हैं और वे अभी भी काम कर रहे हैं।'

इस बीच कुर्ला पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दत्तात्रय शिंदे ने कहा, 'यह सच है कि 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मी अभी भी काम कर रहे हैं, लेकिन हमने 55 साल से अधिक की उम्र वाले पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी है।'

उन्होंने कहा कि बीएमसी कुर्ला पुलिस थाने में अन्य कर्मचारियों की जांच करने का फैसला करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\