देश की खबरें | बागपत जिले में दो व्यक्तियों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत जिले के चांदीनगर थानाक्षेत्र में खैला-मंसूरपुर गांव के जंगल में दो व्यक्तियों की कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बागपत(उप्र), तीन अगस्त बागपत जिले के चांदीनगर थानाक्षेत्र में खैला-मंसूरपुर गांव के जंगल में दो व्यक्तियों की कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसके अनुसार दोनों के शव एक नलकूप के पास पड़े मिले। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे।

बागपत के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने शनिवार बताया कि खैला में पुलिस को दो अज्ञात शव मिले जिन्हें गोली लगी थी।

उनके अनुसार दोनों की शिनाख्त मसूरपुर गांव के कविन्द्र उर्फ बिटटू (45) और गाजियाबाद के नवीपुर निवासी कुलदीप उर्फ गुल्लू (32) के रुप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आज शनिवार को परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा घटना के संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि गाजियाबाद के मुरादनगर के नवीपुर का कुलदीप अपने जीजा कविंद्र के पास आया था।

थाना प्रभारी के अनुसार कविन्द्र उर्फ बिटटू क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उसके परिजनों का आरोप है कि दोनों जीजा -साले को कुछ लोग घर से बुलाकर लेकर गये थे एवं बाद में उनकी हत्या कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू