मुंबई के जौहरी से 42 लाख रुपये ठगने के आरोपी दो व्यक्ति राजस्थान से गिरफ्तार

पुलिस ने नये डिजाइन के आभूषण देने के नाम पर शहर के एक जौहरी से 42 लाख रुपये ठगने के आरोप में दो व्यक्तियों को राजस्थान के जालोर से गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 31 मई मुंबई: पुलिस ने नये डिजाइन के आभूषण देने के नाम पर शहर के एक जौहरी से 42 लाख रुपये ठगने के आरोप में दो व्यक्तियों को राजस्थान के जालोर से गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों के पास से 35 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है. Viral Video: मुंबई की सड़क पर शख्स ने ऑडी कार पर लगाई चाय की दुकान, वीडियो हुआ वायरल. 

एलटी मार्ग पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता की दक्षिण मुंबई में दुकान है और वह हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक प्रदर्शनी में मुख्य अभियुक्त हुकुम सिंह राजपूत से मिला था.

उन्होंने कहा कि राजपूत ने दावा किया कि वह बहुत तरह के नयी डिजाइन वाले आभूषण बना सकता है. अधिकारी ने कहा कि इससे प्रभावित होकर शिकायकर्ता ने उसे 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण का ऑर्डर दे दिया.

कुछ दिनों बाद आरोपी अपने सहयोगी के साथ मुंबई पहुंचा और शिकायतकर्ता जौहरी को सूचित किया कि वह दिये गये ऑर्डर के मुताबिक आभूषण लाए हैं. पुलिस के मुताबिक शुरू में शिकायतकर्ता आभूषण मिलने के बाद ही भुगतान करने पर अड़ा रहा, लेकिन झांसा देकर आरोपी ने उसे पहले भुगतान करने पर मना लिया.

उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी ने अपने सहयोगी छत्तर सिंह को जौहरी की दुकान पर भेजा जिसे जौहरी ने 42 लाख रुपये नकद प्रदान किये और कहा कि बाकी के आठ लाख रुपये वह आभूषण मिलने के बाद दे देगा.

अधिकारी ने कहा कि पैसे देने के कुछ घंटों बाद भी आभूषण नहीं मिले तो जौहरी ने आरोपियों को फोन किया, लेकिन उनके फोन नंबर बंद थे. इस पर जौहरी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज की मदद और अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से दोनों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें मंगलवार को जालोर से गिरफ्तार कर लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट