Delhi: दिल्ली में सोने की तलाश में सीवर में उतरे दो लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में सोने और अन्य कीमती धातुओं की तलाश में सीवर में उतरे दो लोगों की कथित तौर पर जहरीली गैस के कारण मौत हो गई.

(Photo : X)

नयी दिल्ली, 13 फरवरी : उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में सोने और अन्य कीमती धातुओं की तलाश में सीवर में उतरे दो लोगों की कथित तौर पर जहरीली गैस के कारण मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान इंद्रलोक के निवासी शाहिद (47) और नांगलोई के रहने वाले रवि (27) के रूप में हुई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना रविवार दोपहर लॉरेंस रोड पर हुई जहां अपने परिवारों के साथ रहने वाले शाहिद और रवि सोना व अन्य धातुओं की तलाश में एक सीवर लाइन के अंदर गए थे. अधिकारी ने कहा कि वे दोनों सीवर लाइन में धातुओं की खोज करते थे. उन्होंने कहा कि वे कचरे से धातु निकालकर उन्हें बाजार में बेचते थे. यह भी पढ़ें :Bihar Assembly Speaker Election: बिहार विधानसभा के अगले स्पीकर होंगे BJP विधायक नंद किशोर यादव! आज NDA से दाखिल करेंगे नामांकन

पुलिस ने यह भी कहा कि आसपास सोना और अन्य आभूषण की कई निर्माण इकाइयां स्थित हैं. अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया संदेह है कि उनकी मौत जहरीली गैस के कारण हुई. उन्होंने बताया कि शव परीक्षण के बाद उनके परिवारों को सौंप दिए गए. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट