देश की खबरें | रामगढ़ में बिना नमूना लिए ही दो लोगों को संक्रमित बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ़ जिले में दो ऐसे मामले सामने आए हैं जहां जांच के लिए नमूना लिए बगैर ही उन्हें संक्रमित बता दिया गया, वहीं भाजपा के एक स्थानीय नेता को बिना जांच के 10 दिन तक कोविड-19 अस्पताल में भर्ती रखा गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रामगढ़ (झारखंड़), 29 अगस्त झारखंड के रामगढ़ जिले में दो ऐसे मामले सामने आए हैं जहां जांच के लिए नमूना लिए बगैर ही उन्हें संक्रमित बता दिया गया, वहीं भाजपा के एक स्थानीय नेता को बिना जांच के 10 दिन तक कोविड-19 अस्पताल में भर्ती रखा गया।

रामगढ़ की मुख्य चिकित्साधिकारी (सिविल सर्जन) डॉक्टर नीलम चौधरी ने बताया कि इन दोनों मामलों की जांच के आदेश दिये गये हैं और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.

उन्होंने बताया कि पहली शिकायत के अनुसार एक महिला और पुरुष कोविड-19 की जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन लाइन लंबी होने के कारण बिना जांच कराए लौट गए। बाद में दोनों को मोबाइल पर संदेश आया कि वे संक्रमित हैं, इसे लेकर उन्होंने विरोध दर्ज कराया और इसकी जानकारी सदर अस्पताल में दी।

एक अन्य घटना में भाजपा के एक स्थानीय नेता को जांच की रिपोर्ट आने से पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित बताकर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया और 10 दिन बाद रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

सूचना के अनुसार, अस्पताल से बाहर निकलने के बाद भाजपा नेता ने इसे लेकर अपने समर्थकों के साथ अस्पताल और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘आखिर किस आधार पर मुझे 10 दिन तक कोविड-19 केन्द्र में भर्ती रखा गया।’’

डॉक्टर चौधरी ने बताया, ‘‘इस मामले की भी जांच की जा रही है। पता किया जा रहा है कि बिना रिपोर्ट आए उक्त व्यक्ति को कोविड-19 केन्द्र में कैसे भर्ती रखा गया था?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\